{"_id":"6956bc8add4df91b0d01f211","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-friend-injured-etawah-news-c-216-1-etw1002-135679-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
इकदिल। चांदनपुर गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शहर के मोहल्ला कबीरगंज मकसूदपुरा निवासी दिव्यांशु तोमर (27) इकदिल के चांदनपुर गांव में पैतृक मकान है। जहां उसकी छोटी सी सराफ की दुकान है। नए साल के अवसर पर वह अपने मित्र गौरव प्रजापति (25) के साथ गांव गया था। दोनों बुधवार रात गांव में ही रुके थे। गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे किसी काम से डीएफसी रेलवे ट्रैक पार करते समय वे अचानक तेज गति से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
दिव्यांशु की मौके पर मौत हो गई। वहीं गौरव घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दिव्यांशु के बड़े भाई दीपांशु ने बताया कि हादसे के दिन सुबह उनकी फोन पर बात हुई थी। इसमें दिव्यांशु दुकान खोलने जाने की बात कह रहा था। दिव्यांशु पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और परिवार का लाडला था। उसकी शादी की बात चल रही थी और जल्द ही रिश्ता तय होने वाला था।