{"_id":"6ad50cff377570c6530f4040","slug":"youth-arrested-on-charges-of-abducting-and-raping-a-teenage-girl-etawah-news-c-216-1-etw1015-151698-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
इटावा। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके दोस्त और दोस्त की नाबालिग पत्नी को भी पकड़ा है। किशोरी को तलाश कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को आरोपी एक मोहल्ले की किशोरी को ले गए थे। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में गाड़ीपुरा निवासी मोहम्मद अदनान और रानी बाग के मढ़ैया शिवनारायण मोहल्ला निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक किशोरी को बाल अपचारी के रूप में पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि किशोरी को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत पेश किया गया। (संवाद)
...........................................
तीन महीने से लापता किशोरी मिली
सैफई। किशोरी को ले जाने के मामले में तीन महीने से वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल तलाश लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 15 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 13 जुलाई की रात उनकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में किराये पर रहने वाला राहुल उर्फ छोटू निवासी जलौपुरा थाना अजीतमल औरैया ले गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिलने पर सैफई रोडवेज बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)