फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man killed by strangulation after crushing his head with a pestle

मूसल से सिर कूचने के बाद गला रेतकर युवक की हत्या

Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by strangulation after crushing his head with a pestle
इटावाः दीपकराज की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
शहर कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ले में मंगलवार रात युवक की मूसल से सिर कूंचने के बाद गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। युवक की सगी बहन ने भाई के हत्या कुबूली है और उस पर बुरी नजर रखने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस वारदात में किसी और के भी शामिल होने का शक जताकर पड़ताल कर रही है। युवक के बाबा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सती मोहल्ला निवासी दुकानदार विजय सिंह का बेटा दीपकराज (20) कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। मंगलवार शाम विजय पत्नी मायादेवी को लेकर ससुराल बेला गए थे। घर में दीपकराज उसकी छोटी बहन शशि (18) और 60 वर्षीय बाबा जगन्नाथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ ने देर रात पुलिस को दीपकराज के घायल होने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दीपक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था।
पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां से सैफई चिकित्सा विवि रेफर किया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।
सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में शशि ने कुबूला है कि दीपक उस पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर मंगलवार रात दोनों मे विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पहले इमामदस्ते के मूसल से दीपक के सिर पर वार किया, फिर हसिया से गर्दन रेतकर मार डाला। परिवार के अन्य सदस्य दीपक की ऐसी हरकतों से इनकार कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि जगन्नाथ की तहरीर पर पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था जो हत्या में तरमीम कर लिया गया है।
इनसेट
खुले दरवाजे ने बढ़ा दिया शक का दायरा
सीओ ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो घर का मेन दरवाजा खुला हुआ था। अंदर फर्श पर खून से लथपथ दीपक तड़प रहा था। शशि और जगन्नाथ घर में मौजूद थे।
उनका कहना है कि दीपक पर मूसल और धारदार हथियार से करीब दो दर्जन से ज्यादा वार किए गए थे। इससे साफ है कि हत्यारे और दीपक के बीच काफी देर तक संघर्ष हुआ होगा।

आशंका है कि वारदात में शशि के साथ कोई भी शामिल है जो घटना के बाद फरार हो गया। उनका कहना है कि शशि और उसके कुछ परिचितों के नंबर सर्विलांस पर लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed