{"_id":"6a08b9541e4dbe816d02c819","slug":"young-man-dies-in-bike-collision-had-married-just-10-days-ago-etawah-news-c-216-1-etw1005-142879-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
फोटो :04:: अभिषेक की फाइल फाइल फोटो। स्रोत परिजन
फोटो :06:: सास के गले लिपट कर रोती नवविवाहिता राधा। संवाद
फोटो :07:::: घटना के बाद घर पर सांत्वना देने पहुंचे स्थानीय लोग। संवाद
दोस्त को छोड़कर लौटते समय पटियन गांव के पास शुक्रवार शाम की घटना
सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर, सैफई ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
भरथना/बकेवर। बकेवर-भरथना मार्ग पर पटियन गांव के पास बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल युवक की देर शाम सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। दूसरी बाइक पर सवार दंपती में पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे के मोहल्ला सती मंदिर निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सिद्धू (20) पुत्र संतोष सिंह की शादी पांच मई को बड़ी धूमधाम से थाना इकदिल के गांव नगला बिहारी निवासी राधा के साथ हुई थी। परिवार ने नई जिंदगी के सुनहरे सपने सजाए थे। जयमाला के दौरान मुस्कुराते हुए बैठे अभिषेक और राधा की तस्वीरें अभी रिश्तेदारों के मोबाइलों में ताजा थीं लेकिन किसी को क्या पता था कि वही तस्वीरें कुछ दिनों बाद एक दर्दनाक याद बनकर रह जाएंगी।
शुक्रवार शाम अभिषेक अपनी पत्नी राधा की विदाई कराकर उसे घर छोड़ने के बाद अपने दोस्त विशाल को छोड़ने बाइक से बकेवर की ओर जा रहा था तभी बकेवर-भरथना सड़क पर पटियन गांव के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नाजुक हालत में उसे सैफई के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन शुक्रवार रात इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गया। अभिषेक की मौत की खबर सुनकर मां सीमा देवी, भाई अंशुल सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
शादी वाले घर पसरा मातम, मची चीत्कार
मोहल्ला सती मंदिर स्थित एक घर की दीवारों पर शादी की सजावट पूरी तरह उतरी भी नहीं थी। आंगन में गूंजे शहनाई और मंगलगीतों की आवाज जैसे कल की ही बात हो। दुल्हन राधा के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि नियति ने ऐसा क्रूर वार किया, जिसने पूरे परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। शादी के महज दस दिन बाद ही नवविवाहिता का सुहाग उजड़ गया।
दो भाइयों में सबसे बड़ा था अभिषेक
परिजनों ने बताया कि अभिषेक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ खेती और मंडी में आढ़त का काम संभालता था। परिवार की जिम्मेदारियां धीरे-धीरे उसके कंधों पर आ रही थीं। उसकी मेहनत और सरल स्वभाव के कारण पूरे कस्बे में लोग उसे बेहद पसंद करते थे। घटना के बाद भरथना कस्बे और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
दूसरे बाइक सवार दंपती की हालत गंभीर
दूसरी बाइक पर ग्राम पिलखना निवासी रणवीर सिंह (34) पत्नी अनीता देवी (31) को नगला महासिंह स्थित ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे। रणवीर गांव की ओर मुड़ रहे थे तभी सामने से बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणवीर की पत्नी अनीता की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।