{"_id":"69668dcbc9a437075702e270","slug":"you-will-keep-searching-for-footage-of-a-crime-that-happened-a-month-ago-etawah-news-c-216-1-etw1002-136252-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: एक माह पहले हुए अपराध के फुटेज ढूंढते रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: एक माह पहले हुए अपराध के फुटेज ढूंढते रह जाएंगे
विज्ञापन
इटावा। जिले के सभी 21 थानों को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भले ही रखा गया हो लेकिन इनमें होने वाले घटनाक्रमों की फुटेज सिर्फ अभी एक ही माह की रखी जा रही है। ऐसे में यदि एक माह से अधिक के समय का कोई फुटेज चाहिए तो आसानी से नहीं मिल पाएंगे। हालांकि वहीं एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का दावा है कि शासन की मंशा के अनुसार, डीबीआर की क्षमता बढ़वाई जाएगी।
हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को तलब किया है। इसमें कहा है कि डीजीपी की ओर से सभी थानों में लगे कैमरों की फुटेज ढाई माह तक संरिक्षत रखने का आदेश क्यों दिया गया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट छह माह तक के आदेश दिए थे। कोर्ट ने इस नाराजगी जाहिर की है। वहीं जिले में अभी सिर्फ 30 दिन का डाटा संरक्षित किया जा रहा है। जनपद में पांच सर्किल में वर्तमान में 21 थाने हैं। इनमें सभी कैमरे लगे हुए हैं। पांच से लेकर सात कैमरे तक थानों और कोतवालियों में लगे हुए हैं।
थाना परिसर में कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मुख्य गेट समेत अलग अलग जगहों पर कुल सात कैमरे लगे हैं। बताया गया कि सभी कैमरे चालू हालत में है। बकेवर थाना में छह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से दो मुख्य द्वार पर दोनों साइडों को कवर करते लगे हैं। दो कैमरे परिसर में लगे परिसर में प्रशासनिक भवन पर लगे हैं। एक कैमरा थाना कार्यालय में लगा है। एक कैमरा प्रशासनिक भवन के पीछे की दिशा को कवर करते हुए लगा है। इन सबका टीवी स्क्रीन थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय में लगा है। इसमें कैमरे की तस्वीर साफ दिखती है।
विज्ञापन
कैमरे में एक माह का डेटा सुरक्षित रहता है। थाना लवेदी में पांच कैमरे लगाए गए हैं सभी चालू हैं। थाने के गेट के पास दो लगे हुए हैं। दो ऑफिस में लगे हैं। एक कैमरा महिला हेल्प डेस्क कक्ष के बाहर हैं। थाना इकदिल में पांच कैमरे लगे हुए हैं। पांचों कैमरे चालू हालत में है। एक कैमरा थाना अध्यक्ष के ऑफिस में है एक कैमरे महिला हेल्प टैक्स कार्यालय में लगा हुआ हैं। थाने के गेट पर दो कैमरे लगे हुए हैं। चकरननगर थाना पर पांच कैमरा लगे हुए हैं। दो थाना गेट पर मुख्य लखना सिंडौस मार्ग एवं थाना पर सामने लगा हैं, जबकि दो अंदर लगे हैं।
सभी थानों में सीसीटीवी लगे हैं। सभी ऑनलाइन भी रहते हैं। अभी फिलहाल 30 दिनों तक का डाटा संरिक्षत रखने के आदेश थे। इसलिए 30 दिन का ही डाटा संरक्षित किया जा रहा था। शासन की मंशा के अनुसार, डीबीआर की क्षमता बढ़वाई जाएगी।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी