फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yogee ne tatolee janata kee nabj

योगी ने टटोली जनता की नब्ज

Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
yogee ne tatolee janata kee nabj
इटावा। विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का इटावा का दौरा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे को भाजपा के टिकट वितरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इटावा आकर जहां उन्होंने जनता की नब्ज टटोली, वहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों का फीड बैक भी लिया। विकास योजनाओं के माध्यम से जनता को सौगात दी, वहीं आने वाले समय में अन्य विकास प्रस्ताव भी स्वीकृत करने का लोक लुभावन वादा किया।
विज्ञापन

सीएम के करीब 20 मिनट के भाषण में आधा समय उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं आधा समय समाजवादी पार्टी के ऊपर हमलावर रहे।
जिस तरीके से उन्होंने सपा को सीधे निशाने पर लिया उससे साफ संकेत मिलते हैं, कि वे सपा को उसके ही गढ़ में फिर से बड़ी चुनौती की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के भाषण की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने कांग्रेस और बसपा का नाम भी नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा चूंकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व सीएम अखिलेेेश यादव का गृहजनपद है, इसलिए साफ है कि अगले राजनीतिक दंगल में भाजपा को सपा से ही सीधे चुनौती मिलेगी।
इटावा जिले की तीन विधानसभा सीटों में वर्ष 2017 में भाजपा को दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एक मात्र सीट जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं, जो अब प्रसपा में हैं।
भाजपा में इटावा से सरिता भदौरिया और भरथना सुरक्षित सीट से सावित्री कठेरिया विधायक हैं। इस बार भाजपा इन दो सीटों पर पूरा दम लगाएगी। वहीं सपा भी अपने गढ़ में खुद को मजबूत करने की कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
सपा पर पूरी तरह से हमलावर रहे योगी आदित्यनाथ प्रदर्शनी पंडाल और उसके बाहर उमड़ी भीड़ से काफी संतुष्ट नजर आए। भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, विधायक सावित्री कठेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत से उन्होंने जिले के विकास को लेकर चर्चा की।

विधायक और सांसद से विकास प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। सीएम योगी सपा के गढ़ में दौरे करके आने वाले चुनाव का होमवर्क पूरा कर रहे हैं। भाजपा सरकार में आने वाले दो तीन महीनों में इस दौरे का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed