फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yoga camps are splash

योग शिविरों की रही धूम

Sun, 21 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Yoga camps are splash

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले भर में कई जगहों पर लगे शिविरों में योग की धूम रही। लोगाें में योग के प्रति खासा उत्साह दिखा। आयोजन स्थलों पर हजारों साधकों ने योगाभ्यास की क्रियाएं कीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह योग शिविर लगे।

विज्ञापन


जिला कारागार में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक डा. लक्ष्मीपति वर्मा ने आसन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं सिखाई। यहां कारागार अधीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद राय ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जेल अधीक्षक श्री राय ने बताया कि 23 जून से एक सप्ताह तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जेलर पवन कुमार त्रिवेदी, सेवानिवृत्त सीएमएस डा. वीएस अगिभनहोत्री ने योग के फायदे बताए। जनता इंटर कालेज बकेवर के मैदान में एनसीसी कैडेटृस ने योग शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जनता कालेज बकेवर के प्राचार्य डा. महेश प्रसाद यादव, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह, पतंजलि योग पीठ महेवा के संयोजक विजय किशोर शुक्ला, एनसीसी बकेवर कैप्टन डा. अशोक कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। भरथना नगर के मोहल्ला आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज की अध्यक्ष  सुधा पांडेय ने निज आवास पर महिलाओं को योगाभ्यास कराया। 

इसके अलावा मोहल्ला मेातीगंज स्थित दुर्गांचलपुरी में पतंजलि ने योग शिविर का आयोजन किया। राजागंज स्थित सरस्वती शिशु  मंदिर में आरएसएस ने और मोती मंदिर (लंगूर की मठिया) पर देवकीनंदन अग्रवाल ने शिविर लगाया।

मोतीझील स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रघुवीर शरण पाठक ने 21 योगिक क्रियाएं एवं आसन कराए।  इस मौके पर आरएसएस के सह विभाग संघ चालक विनोद चंद्र पांडेय, संजीव पोरवाल, नीरज पाठक, बृजानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में सुबह 5:30 बजे से संयोजक डा. शिवराज सिंह यादव के कुशल संचालन में योग शिक्षकों पीडी राही, ऊषा यादव, रेखा यादव, कृष्णा शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, मुकेश बाबू आदि ने योग साधना कराई।

इस मौके पर डा. लक्ष्मीपति वर्मा, ललित सक्सेना, कृष्ण मोहन अग्निहोत्री, डा. वीपी मिश्रा, सतीश यादव आदि ने गोष्ठी मेें योग को लेकर जानकारी दी। कुमार मनोज, रमन लाल शास्त्री एवं अकबर सिंह ने योग आधारित काव्य पाठ किया।

मुख्य अतिथि डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि योग भारत को विश्वगुरु बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मुहैया करेगा। इस दौरान बीएसए जेपी राजपूत व लेखाधिकारी प्रदीप यादव ने योग को प्राथमिक शिक्षा से माध्यमिक स्तर तक जरूरी बताया। 

मां वैष्णवी उत्सव गार्डन में समाज उत्थान समिति में आयोजक हरीशंकर पटेल ने पूर्णकालिक योग शिक्षकों को रखे जाने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक गिरजाशंकर वर्मा, अमरीश वर्मा व अरुण कुमार ने योग संबंधी जानकारी दी।

कृष्णापुरम कालोनी सराय दयानत में शासकीय कर्मचारी परिसंघ के बैनर तले गणेशदास महाराज की अध्यक्षता में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. रवींद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

योगाचार्य वीएन शर्मा ने योग क्रियाएं समझाई। अड्डा गूलर स्थित लोक कल्याण पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक शांतीदेवी राठौर की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक डा. आरके आनंद ने योग नेचुरोपैथी का प्रशिक्षण दिया।

भाजपाइयों ने भी खूब किया योग

भारतीय जनता पार्टी के योग शिविर में सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक सैकड़ों भाजपाइयों ने योग किया। शिविर शहर की कुमार वाटिका में आयोजित किया गया था। योग के बाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया ने योग की महिमा के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि तप, साधना और सिद्धि प्राप्त करने का केंद्र योग ही है। व्यक्ति के अंत:करण में अलौकिक शक्ति भी योग से उत्पन्न होती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि योग क्रिया से हम अपनी कुंडलियां जागृत कर तमाम दुर्लभ शक्तियों को प्राप्त कर सकते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल करके ऐतिहासिक मिशाल कायम की है।

योग कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष गगन चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक दुबे, डा. रमाकांत शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, शोभा दुबे, सोमेश अवस्थी, प्रवीन पचौरी, शरद वाजपेई, जयप्रकाश जैन, मनीष यादव पतरे, दिनेश भदौरिया, शिवकिशोर धनगर, अरुणेश दीक्षित, रमेश राजपूत, छोटेलाल ने योगाभ्यास किया।

दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में राममनोहर लोहिया उद्यान में विशाल योग शिविर का आयोजन हुआ। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी गौरव पाठक और नगर प्रभारी देश दीपक तिवारी के साथ संरक्षक शिव किशोर द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर इसका शुभारंभ किया।

शिविर में पर योग शिक्षक केशव सिंह ने निर्धारित योगासन कराए। कार्यक्रम में राधामाधव संकीर्तन मंडल, राजस्व अधिवक्ता संघ, राजीव गांधी कंप्यूटर केंद्र, रश्मि मेमोरियल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, जिला बार एसोसिएशन आदि संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने योग को जीवन के लिए सर्वाधिक उपयोगी बताया।  इस दौरान योग शिक्षक विनय तोमर, अश्वनी चौबे, नृपेंद्र सिंह चौहान, राजेश जादौन, पीयूष दीक्षित, कौशल तिवारी, रोहित चतुर्वेदी, पुत्तन मिश्रा, राम जनम सिंह, प्रतीक अग्रवाल, हरी कुमार का विशेष सहयोग रहा।

रिम्स में संगीत से कराए गए आसन

सैफई के रिम्स में योग कार्यशाला में संगीत के माध्यम से आसनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के पास अतिविशिष्ट अतिथि भवन में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर डा. टी प्रभाकर के मार्गदर्शन में योग पर आधारित एक दिवसीय शिविर व कार्यशाला का आयोजन किया। उद्घाटन कंज्यूमर फोरम के सदस्य अतुल सक्सेना ने दीप जलाकर किया।

ईश्वरीय विश्वविद्यालय से मुख्य प्रशिक्षक निधि बहन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिदंगी को आसान बनाने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने योग से जुड़ने की सलाह दी।

निदेशक श्री प्रभाकर ने कहा कि अधिकांश बीमारियों में औषधि, संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या के साथ योग को अपना कर बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम सियाराम मौर्य, रिम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल, उमाशंकर, स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे।

गोष्ठी
योग दिवस पर पक्का तालाब स्थित जिला विकलांग एसोसिएशन के कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है।

यहां सीमा मिश्रा, हीरालाल वर्मा, नितेश यादव, संतोष बाथम, राना बाबू, नीलम यादव, निकिता तिवारी, किरन कुमारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष अशोक कुमार जाटव ने आभार जताया।


डीएम चौराहा स्थित डा. अर्चना गुप्ता के चिकित्सालय पर वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में गोष्ठी हुई। जिसमें परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रामशरन गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सर्वेश कुमार पोरवाल, हरी पोरवाल, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, रामजी गुप्ता ने योग पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed