{"_id":"61e4600f39f7001d6f790f1f","slug":"yamuna-s-water-level-increased-pantoon-bridge-closed-etawah-news-knp675707690","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर बढ़ा, पैंटून पुल हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर बढ़ा, पैंटून पुल हुआ बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। यमुना नदी का जलस्तर अचानक एक मीटर तक बढ़ने से औरैया और इटावा जनपदों को धर्मपुरा कैथौली घाट पर जोड़ने वाले पैंटूल पुल को लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया है। पुल के पटरे हटाकर आंशिक समय के लिए आवागमन रोका गया है।
दो जिलों के 50 से अधिक गांवों के लोग साइकिल, बाइक और खेतीबाड़ी करने वाले किसान इस पुल से होकर आते जाते हैं। पुल बाधित होने से लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई।
ग्रामीणों को गढ़ाकास्दा सिकरोड़ी सेतु से यमुना नदी पार कर बाबरपुर हाईवे से आना जाना पड़ रहा है। जिसके लिए 30 से 35 किलोमीटर का चक्कर देना लगाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी के मेट रामसहाय ने बताया कि शुक्रवार से ही नदी में आंशिक रूप से पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
बताया कि जलस्तर निरंतर बढ़ने के चलते विभाग के अफसरों के कहने पर शनिवार को देर शाम सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों तरफ के पटरे हटाकर आवागमन रोक दिया है। बताया कि नदी की धार से किनारे की ओर एक मीटर पानी चढ़ा है।
पानी बढ़ने से मिट्टी के कच्चे रास्ते से पीपों के पुल पर चढ़ाव ऊंचा होने से राहगीरों को खतरा हो सकता है। बताया कि बढ़ा हुआ जलस्तर कम होते ही पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।