फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yamuna,chambal,etawah,etawah news,up news

चंबल के जलस्तर में रिकार्ड बढ़ोतरी, 18 गांवों पर संकट

Thu, 25 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Yamuna,chambal,etawah,etawah news,up news
हरोली गांव में चल रही डोगी। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। कोटा बैराज और काली सिंध बांध से 24 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गुरुवार को चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 119.80 मीटर को पार कर नौ मीटर ऊपर 128.15 मीटर पर पहुंच गया है। 18 गांवों से मुख्यालय का संपर्क टूट गया है। इधर, यमुना नदी का भी जलस्तर 120.39 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

चंबल की बाढ़ से प्रभावित 18 गांवों में रेस्क्यू का काम शुरू हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों की बिजली काट दी गई है। चंबल के साथ ही यमुना में आई बाढ़ से करीब दो लाख की आबादी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाकर राहत कार्य में लगा दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जलस्तर 46 सेमी. और बढ़ता है तो चंबल पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। 2019 में चंबल ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़े थे और जलस्तर 128.53 मीटर तक पहुंचा था, जो अब तक का सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरोली ,धरमपुरा गांव यमुना और चंबल नदी के बीच घिरे होने के कारण चारों ओर से पानी आ गया है। लोगों ने ऊंचे स्थानों पर आश्रय ले लिया है। जरूरतमंद लोगों को आवागमन के लिए प्रशासन ने डोगियों की व्यवस्था की है। भरेह गांव के लोगों ने ऊंचाई पर बने राजा रूप सिंह के किले में डेरा जमा लिया है।

ग्रामीण शांति देवी, जगत राम, राजेश पांडे , सीताराम ने बताया कि गांव का आवागमन पूर्णतया बंद हो गया है। गांव की सोनू सिंह भदौरिया, शरद भदौरिया, दीपा, सुनीता देवी, बैकुंठी ने अभी खाने पीने की दिक्कत नहीं है। कुंवारी क्षेत्र के गांव में ललू पुरा , चोरेला खोड़न, भजनपुरा के रास्तों में पानी भर गया है।

सुनीता देवी बोरी में राशन लेकर सुरक्षित स्थान को जाती हुईं। संवाद

सुनीता देवी बोरी में राशन लेकर सुरक्षित स्थान को जाती हुईं। संवाद- फोटो : ETAWAH

डिभौली गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया की दोनो ओर की एप्रोच बाढ़ के पानी से धसकी। संवाद

डिभौली गांव के मुख्य मार्ग की पुलिया की दोनो ओर की एप्रोच बाढ़ के पानी से धसकी। संवाद- फोटो : ETAWAH

दिलीप नगर मड़ैया गांव मे घुसा पानी। संवाद

दिलीप नगर मड़ैया गांव मे घुसा पानी। संवाद- फोटो : ETAWAH

भरेह संगम में वही जा रहीं तीन भेंस को निकालते ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सेंगर, राशन डीलर सरमन

भरेह संगम में वही जा रहीं तीन भेंस को निकालते ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सेंगर, राशन डीलर सरमन- फोटो : ETAWAH

हरोली गांव में पानी भरने के बाद ट्रेक्टर से सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामीण। संवाद

हरोली गांव में पानी भरने के बाद ट्रेक्टर से सुरक्षित स्थान पर जाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : ETAWAH

बीहड़ में डेरा जमाए परिवार। संवाद

बीहड़ में डेरा जमाए परिवार। संवाद- फोटो : ETAWAH

पानी में डूबी गांव गोहानी की फसलें। संवाद

पानी में डूबी गांव गोहानी की फसलें। संवाद- फोटो : ETAWAH

भरेह गांव में पानी में डूबे घर। संवाद

भरेह गांव में पानी में डूबे घर। संवाद- फोटो : ETAWAH

भरेह गांव में भरा पानी। संवाद

भरेह गांव में भरा पानी। संवाद- फोटो : ETAWAH

बीमार दुर्गा देवी ने ककरैया जंगल में लिया आश्रय। संवाद

बीमार दुर्गा देवी ने ककरैया जंगल में लिया आश्रय। संवाद- फोटो : ETAWAH

र में पानी भर जाने पर रूपा भरेह चौकी में डेरा जमाए बच्चे। संवाद

र में पानी भर जाने पर रूपा भरेह चौकी में डेरा जमाए बच्चे। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed