फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   yamuna bridge

यमुना पुल की एप्रोच का काम पांच दिनों से बंद

Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
yamuna bridge
कन्धेशीघार यमुना पुल की एप्रोच रोड पर जलभराव से सड़क पर भरा पानी - फोटो : ETAWAH
लवेदी। बहादुरपुर-कंधेशीघार यमुना नदी पुल के संपर्क मार्ग (अप्रोच रोड) पर मिट्टी डालने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने काम बंद करा दिया। अब दोपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत हो रही है। दीपावली के आसपास पुल चालू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

छह साल से बन रहे कंधेशीघार यमुना नदी पुल का काम बजट के अभाव में काफी दिनों तक बंद रहा। लोक समिति अध्यक्ष सुल्तान सिंह के सत्याग्रह व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के प्रयास से बजट मिला। इसके बाद अप्रोच रोड बनाने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण करने में समय लगा। सितंबर से अप्रोच रोड पर मिट्टी डाली गई। विगत दो दिन हुई बारिश से जलभराव होने से मिट्टी दलदल में बदल गई। अभी तक इस पुल से होकर क्षेत्र के लोग दोपहिया वाहन से निकल जाते थे। अब पांच दिनों से काम ही बंद है। इस वजह से वाहनों का निकलना भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अप्रोच रोड बनवा रहे पीडब्लूडी ठेकेदार अरविंद कुमार ने बताया कि अभी सिर्फ मिट्टी डालने का काम हुआ है। तेज धूप निकलने के बाद मिट्टी सूखने पर ही गिट्टी डालकर डामरीकरण कराया जाएगा। दीपावली तक सड़क तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed