फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wrangling, stone pelting on two sides over abusive and abusive speech

गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Wrangling, stone pelting on two sides over abusive and abusive speech
ऊसराहार (इटावा)। क्षेत्र के पुरैला गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान पिता को बचाने पहुंची बेटी पत्थर लगने से घायल हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरैला गांव राजीव, कंहैया अभिलाख समेत कई लोग शराब गाली-गलौज कर रहे थे। गांव के देवेंद्र ने विरोध किया, दो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि देंवेद्र के घर पर राजीव व उसके साथियों ने पथराव कर दिया। इसी देवेंद्र को बचाने पहुंची, उसकी बेटी अंजली पत्थर लगने से घायल हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एक पक्ष से देवेंद्र कठेरिया और दूसरे पक्ष से सरिता कठेरिया ने एक दूसरे के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया दोनो पक्षों में केवल मारपीट हुई। छेड़खानी का आरोप गलत है। दोनो पक्षों से 12 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed