फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Workers will learn the lesson of strategy before the election season

Etawah News: चुनावी समर से पहले कार्यकर्ता पढ़ेंगे रणनीति का पाठ

Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Workers will learn the lesson of strategy before the election season
इटावा। विधान सभा चुनाव से पूर्व तैयारियों को लेकर भाजपा पाठशालाएं शुरू होने जा रही हैं। ये पाठशालाएं विधानसभा अनुसार तीन चरणों में 29 मार्च से 12 अप्रैल तक छह दिन तक चलेंगी। इसमें सभी 16 मंडलों के नए व अन्य कार्यकर्ता विद्यार्थी रूप में होंगे। हर कक्षा में डेढ़ सौ से 200 कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि व प्रमुख मार्गदर्शक की भूमिका में प्रदेश और राष्ट्र स्तर के नेता व मंत्री भी आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आदि जैसे चेहरे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने आ सकते हैं। फिलहाल स्थानीय पदाधिकारी व पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को मजबूत और प्रभावी बनाने में जुट गए हैं। गुरुवार को जिलाध्यक्ष अरुण अन्नू गुप्ता अध्यक्षता में इस कार्यशाला को लेकर जिम्मेदारी बांटते हुए कार्यकारिणी का गठन किया। बताया कि कार्यशाला के लिए नारायण इंटर कॉलेज आलमपुर हॉज चुना गया है।
विज्ञापन

यहां सदर विधानसभा की पांच मंडल की कक्षाएं 29 व 30 मार्च, भरथना की छह मंडल की चार व पांच अप्रैल और जसवंतनगर की पांच मंडल की 11 व 12 अप्रैल को लगेंगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, जिला मंत्री आयुष राज कोरी, संजू बाबू शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, सह मीडिया प्रमुख द्विय अंकित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रमाकांत शर्मा को प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी को वर्ग प्रमुख, संजीव भदौरिया को वर्ग नियंत्रक, सह कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना सह वर्ग नियंत्रक, जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा कार्यक्रम प्रमुख, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत व्यवस्था प्रमुख जिम्मेदारी के साथ संचालन कार्यकारिणी हैं। व्यवस्था समिति में जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, अनूप जाटव, अमित तिवारी, जिला मंत्री मधु तोमर, एडवोकेट प्रीति दुबे, जितेंद्र पाल, सुरेश राजपूत, राजकमल यादव, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed