{"_id":"644184273fdc21d7fa053d27","slug":"worker-died-after-being-hit-by-bike-etawha-news-c-12-1-190610-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक की चपेट में आने से मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक की चपेट में आने से मजदूर की जान गई
Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
इटावा। आलमपुर हौज के पास बुधवार रात बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिहार के समस्तीपुर निवासी नीतेश (22) अपने साथियों के साथ आलमपुर हौज स्थित कोका कोला की डिपो में लोडिंग अनलोडिंग करने के लिए आया था। बुधवार की रात करीब साढे बारह बजे वह काम निपटाकर गोदाम से पैदल कमरे पर जाने के लिए निकला। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भी गिर पड़ा। बाइक सवार बाइक को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर उसके साथी मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने आठ भाई बहनों में सातवें नंबर पर था। परिवार के लोग मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)