फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women will awaken the light of livelihood in Ghaziabad

गाजियाबाद में आजीविका की अलख जगाएंगी महिलाएं

Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women will awaken the light of livelihood in Ghaziabad
इटावा। जनपद की महिलाएं प्रदेश के दूरस्थ जिलों में जाकर ग्रामीण क्षेत्र के वंचित परिवार की महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर जनपद का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन

इटावा की महिलाएं अब गाजियाबाद में भी ग्राम संगठन का गठन/प्रशिक्षण का कार्य करेगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीडीओ संतोष कुमार राय ने रवाना किया।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वरोजगार बृजमोहन अंबेड ने कहा कि जब आर्थिक रूप से महिलाएं स्वावलंबी होंगी, तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। माह दिसंबर तक निर्धारित ग्राम संगठन के लक्ष्य 112 के सापेक्ष 164 ग्राम संगठन और 1502 समूह के सापेक्ष 1588 समूह का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 8004 समूह, 630 ग्राम संगठन एवं 32 संकुल स्तरीय संघ का गठन किया जा चुका है। इसके अंतर्गत 86 हजार ग्रामीण और गरीब परिवार की महिलाएं जुड़ी हैं। ग्राम संगठन से गरीब महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सहायता मिली है।
मिशन प्रबंधक डॉ. नंदकिशोर साह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवार की महिलाओं को संगठित करते हुए आर्थिक उन्नयन के लिए जागरूक करेंगी। सभी समूह सदस्य के आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध कराने की बात कही।

सभी पात्र ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुशवाहा ने कहा कि संगठन से बड़ी जरूरतों को पूरा किया जाता है। समूह को मजबूती मिलती है। इस मौके पर खुशबू, राधा, मंगल देवी, ज्योति सहित सभी सीआरपी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed