फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women weeps in front of dm for house

डीएम के सामने आवास के लिए रो पड़ी महिला

Sun, 16 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
women weeps in front of dm for house
चकरनगर/इटावा। तहसील दिवस पर पहुंचीं टकरुपुरा गांव की रेखा देवी डीएम अवनीश राय के सामने आवास की मांग कर रोने लगीं। डीएम को बताया कि बारिश में कच्चा घर गिर गया है। सिर छिपाने के लिए जगह नहीं है। डीएम ने तत्काल महेवा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी श्याम बरन को मौके पर भेजकर महिला को आवास उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

चकरनगर तहसील में डीएम और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शिकायतें सुनीं। टकरुपुर गांव की शर्मीली देवी ने बताया कि पड़ोसी ने सड़क पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया। डीएम ने मौके पर पुलिस भेजकर सड़क को कब्जा मुक्त कराया। नदा गांव के महेंद्र सिंह ने बेटी नंदिनी के आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए लेखपाल पर तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाकर तहसीलदार अविनाश चौधरी को आय प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आपदा पीड़ितों में चेक बांटे। मढै़या मल्लाहन निवासी संतोषी देवी, कुंदोल गांव निवासी शबनम, कंचन, मानपुरा के मुनेश को चार-चार लाख रुपये के चेक दिए। फतेहपुरा गांव निवासी अंकिता, सुनील, शीशपाल, शिवपाल और सहदेव को घरौनी के प्रमाणपत्र वितरण किए। इस दौरान कुल 22 फरियादी समस्या लेकर पहुंचे, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

39 शिकायतों में दो निस्तारित
ताखा। एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ताखा तहसील में फरियादियों की समस्या सुनीं गईं। इस दौरान कुल 10 शिकायतें आईं, इनमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। इटावा तहसील में कुल सात शिकायतें आईं, इनमें चार राशन कार्ड बनवाने की थीं। तहसीलदार ने पूर्ति अधिकारी को जांच कर नाम बढ़ाने के आदेश दिए। वहीं भरथना तहसील में एसडीएम न्यायिक राजेश वर्मा की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का हुआ। इस दौरान कुल 22 शिकायतें आईं, जिसमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed