फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Women's gold coils, cash scavengers crossed

महिला के सोने के कुंडल, नगदी टप्पेबाजों ने पार की

Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women's gold coils, cash scavengers crossed
बकेवर। चंद्रपुरा से बकेवर बाजार से आई एक 45 वर्षीय महिला से चौराहे पर दो टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके कानों के सोने के कुंडल और पांच हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

महिला को थोड़ा होश आया तो गांव वालों को जानकारी दी। उसने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। बकेवर कस्बा से सटे चंद्रपुरा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी कुसुमा देवी रविवार को घर गृहस्थी का सामन खरीदने के लिए बकेवर पैदल ही आई थीं।
विज्ञापन

टेंपो स्टैंड के पास जब वह पहुंची तो दो लोगों ने उनको रोककर औरैया जाने का रास्ता पूछा। महिला ने रास्ता बता दिया। कुसुमा देवी ने बताया कि दोनों टप्पेबाज भरथना मार्ग पर चौराहा के पास पहुंचते ही रुमाल सुंघा दिया, जिससे वह सुधबुध खो बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टप्पेबाजों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल उतारते हुए पर्स में रखे पांच हजार रुपये ले लिए और मौके से भाग निकले। टप्पेबाजी की शिकार महिला नशीला पदार्थ सूंघने के बाद बेसुध होकर करीब आधे घंटे तक इधरउधर भटकती रही।
जब नशीले पदार्थ का असर कम हुआ तो महिला भौचक रह गई। सीधे अपने गांव स्थित घर पर पहुंची और टप्पेबाजी होने की बात पति को बताई। महिला अपने पति रविंद्र के साथ बकेवर थाने आईं और प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया।
पुलिस ने भी टप्पेबाजों की तलाश की, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी होने का मामला संज्ञान में आया है।
चौराहे पर पुलिस पिकेट रहती है। ऐसा होना संभव नहीं लग रहा। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
खाते से उड़ाए 15 हजार रुपये
जसवंतनगर। धरबार गांव की एक महिला साइबर ठगों की शिकार हो गई। उसने साइबर सेल में मदद की गुहार लगाई है। राम किशोर की पत्नी मालती देवी का बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में खुला हुआ है। उनके मोबाइल में यूपीआई से लिंक है।

साइबर ठगी करने वालों ने दोपहर के वक्त कॉल करके उन्हें झांसे में ले लिया और खाते से 15,000 उड़ा लिए। महिला ने पुलिस की साइबर सेल में मदद की गुहार लगाते हुए अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed