{"_id":"641f45a8e5f3afdbf106c044","slug":"women-deadbody-found-etawha-news-c-12-1-143621-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Sun, 26 Mar 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
उदी। थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए पीटकर ट्रैक पर फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
आगरा के चंगौली थाना बाह जिला आगरा निवासी मलखान ने बताया कि भाई सियाराम ने दो साल पहले बेटी जिंकल (21) की शादी पछायगांव निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। वह आए दिन जिंकल से मारपीट करते थे। उसको घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद थाने में समझौता हुआ था। शुक्रवार को ससुराल वालों ने फिर मारपीट की थी। जिंकल ने पछायगांव थाने में जाकर इसकी शिकायत भी की थी।
पुलिसकर्मियों ने जिंकल को समझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि गुस्से में आकर ससुराल वालों ने जिंकल के साथ मारपीट की और रात में ही रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद हादसे की जानकारी दी। पछायगांव थानाध्यक्ष अनुभव चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। युवती की मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। मृतका के चाचा ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।