{"_id":"603a8cc28ebc3ee93162c331","slug":"women-day-in-etawah-etawha-news-knp614566791","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला लेखपाल
विज्ञापन
डीएम श्रुति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) तक विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला लेखपालों को सम्मानित किया जाएगा।
डीएम ने महिला दिवस को लेकर शनिवार को अधिकारियों संग कलक्ट्रेट में बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर गोष्ठियां व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर रविवार को ब्लॉक स्तर पर एक, दो व तीन मार्च को, तहसील स्तर पर चार व पांच मार्च को और जनपद स्तर पर छह व सात मार्च को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि आठ मार्च को महिला हेल्प डेस्क पर महिला पट्टेदारों को पट्टा अभिलेखों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
तहसील स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली पांच महिला लेखपालों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनपद में महिलाओं के द्वारा बालिकाओं के नाम से पौधरोपण कराया जाए। ग्राम सभा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के नाम का बोर्ड एक तालाब पर एक वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाए।