फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's condition worsens after consuming poison, dies

Etawah News: जहर खाने से बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens after consuming poison, dies
चकरनगर। बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी अड्डा गांव में एक विवाहिता ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे आयुर्विज्ञान विवि ले जाया गया था। दो दिन उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बिठौली के बंसरी अड्डा गांव निवासी रामकिशोर ने 21 जनवरी की दोपहर समय जहर खा लिया था। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए, जहां दो दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका का पति रामकिशोर सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता है, जबकि निशा का मायका दानापुर, बिहार में है। निशा के दो छोटे बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटा सूर्या और डेढ़ वर्षीय बेटी चमेली है। घटना के समय घर पर मध्यप्रदेश के भिंड जिले के राहुली गांव निवासी उसकी छोटी बहन चमचम घर में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग सास-ससुर पास के दूसरे मकान में रहते हैं। नंदोई होम सिंह ने बताया कि जहर खाने के कारणों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है और पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। हालांकि ग्रामीण सूत्रों के अनुसार पति ने शाली से विवाह करने की चर्चा को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने गृह क्लेश से विषाक्त पदार्थ खा लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed