फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

Etawah News: संदिग्ध परिस्थितयों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Mon, 05 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितयों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

फोटो नं 12 संध्या की फाइल फोटो।
फोटो नं 13 घर के अंदर रोते बिलखते परिजन।
संदिग्ध परिस्थितयों में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
क्रासर
- बलरई क्षेत्र के गांव नगला आरोही की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के गांव नगला असरोही में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव नगला असरोही निवासी प्रमोद कुमार का परिवार शनिवार रात 11 बजे अपने-अपने कमरों में जाकर सो गया था। सुबह लगभग 4 बजे दैनिक क्रिया के लिए प्रमोद कुमार जागा तो उसने देखा चारपाई पर उसकी पत्नी संध्या (32) गायब देखी। अंदर के कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी संध्या देवी लकड़ी की धन्न से पटे हुए कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी थी। फंदे के नीचे एक बक्सा और कुर्सी रखी हुई थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर फोरेंसिक टीम और बलरई पुलिस पहुंच गई। मृतका संध्या देवी के एक दस वर्षीय पुत्री नव्या कुमारी व चार वर्षीय पुत्र यतेंद्र हैं। बलरई थाना निरीक्षक अल्मा अहिरवार बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed