{"_id":"5b37bf5d4f1c1bca228b8536","slug":"woman-shot-dead-in-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में महिला को मारी गोली
etawah
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
gun
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में अवैध संबंधों के चलते महिला को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला युवक पिता और महिला के बीच अवैध संबंधाें को लेकर नाराज था। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के मिनी पीजीआई में रेफर कर दिया गया। महिला विवाहित है।
महिला शुक्रवार की रात अपने घर के पास खड़ी थी। तभी मोहल्ले के एक युवक ने उस पर तमंचे से दो फायर कर दिए। पहली गोली पेट में लगी। दूसरी गोली कनपटी को छीलती हुई निकल गई। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। हमलावर युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला।
सूचना पर प्रभारी कोतवाल प्रेमसिंह फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां सीओ सिटी ने महिला से घटना की जानकारी की। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंध बता रही है। प्रभारी कोतवाल प्रेम सिंह ने बताया कि घायल महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। उसके परिजन इसका विरोध करते थे। महिला से परिजनों ने संबंध तोड़ने के लिए कहा था। महिला ने इनकी परवाह नहीं की। इसी से उसके पुरुष मित्र के बेटे ने रास्ते से हटाने के लिए जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।