फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman shot dead in illegal relations

अवैध संबंधों में महिला को मारी गोली

Sat, 30 Jun 2018 11:05 PM IST
etawah
etawah Updated Sat, 30 Jun 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in illegal relations
gun
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में अवैध संबंधों के चलते महिला को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला युवक पिता और महिला के बीच अवैध संबंधाें को लेकर नाराज था। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के मिनी पीजीआई में रेफर कर दिया गया। महिला विवाहित है।
विज्ञापन


महिला शुक्रवार की रात अपने घर के पास खड़ी थी। तभी मोहल्ले के एक युवक ने उस पर तमंचे से दो फायर कर दिए। पहली गोली पेट में लगी। दूसरी गोली कनपटी को छीलती हुई निकल गई। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। हमलावर युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी कोतवाल  प्रेमसिंह फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां सीओ सिटी ने  महिला से घटना की जानकारी की। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने  मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंध बता रही है। प्रभारी कोतवाल प्रेम सिंह ने बताया कि  घायल महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। उसके परिजन इसका विरोध करते थे। महिला से परिजनों ने संबंध तोड़ने के लिए कहा था। महिला ने इनकी परवाह नहीं की। इसी से उसके पुरुष मित्र के बेटे ने  रास्ते से हटाने के लिए जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed