फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman out for a walk crushed to death by car

Etawah News: कार ने टहलने निकली निकली महिला को रौंदा, मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman out for a walk crushed to death by car
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी-बाह सड़क पर शनिवार सुबह टहलने निकली एक महिला को आगरा की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे ग्राम व पोस्ट उदी निवासी रीना देवी (40) घर से टहलने के लिए निकली थीं। सुबह छह बजे वह बाह-इटावा सड़क पर स्थित शकुंतलम स्कूल और तोमर साहब के कुआं के समीप पहुंची थीं। तभी आगरा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




पति शिवराम ने बताया कि वह कस्बे में भाऊ कचौड़ी के नाम से ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसके दो बच्चे हैं। बेटी साक्षी (13) कक्षा नौ और बेटा गगन (18) कक्षा 12 का छात्र है। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थानाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगरा सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed