फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बसरेहर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बसरेहर थाना क्षेत्र नगला नैनसुख निवासी मृतक 23 वर्षीय पूजा देवी पत्नी सनी यादव ने गुरुवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे ससुराल वालों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला सीशीया गांव निवासी मृतका के भाई देवेंद्र उर्फ बिल्लू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बहन के साथ आए दिन ससुराल वाले दहेज को लेकर मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बहन के साथ मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। एक जून को भांजे का जन्मदिन पर भी बहन के साथ मारपीट की गई थी। इस पर बहन से जानकारी करने पर उसने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग एक भैंस और एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बहन को मृत अवस्था में जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए है। बसरेहर कार्यवाहक थाना प्रभारी ईद्दु हसन ने बताया कि मृतक महिला से शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसके एक वर्ष का बेटा भी है। पोस्टमार्टम कराया गया है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed