{"_id":"5f0db35d8ebc3e635c771a80","slug":"woman-dies-after-delivery-etawha-news-knp5710797113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
सुबह के वक्त घर में सामान्य प्रसव होने के बाद एक विवाहिता की सोमवार देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के राजपूत कालोनी लोधी मोहल्ला निवासी हलवाई कारीगर शिवम की गर्भवती पत्नी बबली (19) के सोमवार सुबह घर पर सामान्य प्रसव से बेटा हुआ। देर शाम करीब सात बजे बबली की अचानक हालत बिगड़ गई।
शिवम उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार कोई जहरीली चीज खाने से उसकी मौत हुई।
बेटी की मौत की खबर मिलने पर मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के लाखामऊ पोस्ट सुनुपुर गांव निवासी पिता शिवनारायन अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
शिवनरायन ने दमाद शिवम पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। शिवम का कहना है कि डिलीवरी के बाद सब कुछ ठीक ठाक था। अचानक पत्नी की तबियत बिगड़ गई।
इस पर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। प्रभारी कोतवाल नीरज शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है। मृतका के पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
बबली की 11 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। उसके पिता शिवनरायन गुरुग्राम में ऑटो चलाते हैं। परिवार गांव में रहता है। उनकी चार संतानों में बबली से बड़ा एक भाई है।
शिवम ने बताया कि उसके शादी के बाद से वह कभी अपनी बेटी को देखने तक नहीं आए। उसने बताया कि नवजात शिशु स्वस्थ है।