फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman died during treatment , clinics Seas

इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सीज

Sat, 12 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 12 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman died during treatment , clinics Seas
बसरेहर कस्बे में स्थित एक झोला छाप डाक्टर के यहां इलाज कराने आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। हंगामे की सूचना पर पुलिस और सीएचसी बसरेहर के अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने डाक्टर से कागज मांगे लेकिन वह क्लीनिक के कागजात नहीं दिखा सका, जिसके चलते क्लीनिक को सीज कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


गांव नगला छती निवासी शहजादे की पुत्री बेबी (37) अपने पिता के पास रहती है। शनिवार को उसको बुखार आ गया। वह दवा लेने के लिए कस्बा स्थित परशुराम राठौर की क्लीनिक पर पहुंची। डाक्टर ने पहले उसको इंजेक्शन लगाया और बाद में ग्लूकोज चढ़ाने लगा, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद डाक्टर ने उसे एक और इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर में बेबी की मौत हो गई, इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के साथ ही सीएचसी के अधीक्षक श्री निवास यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्लीनिक संचालक परशुराम से कागजात मांगे लेकिन वह कागजात नहीं दिख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के सहयोग से क्लीनिक को सीज कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि परशुराम को तीन दिन का समय दिया गया है कि वह अपने कागजात दिखाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed