फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   woman died after childbirth in etawah

इटावा: प्रसव के बाद महिला की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर ससुराली व मायके पक्ष के लोग भिड़े

Tue, 27 Jul 2021 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jul 2021 10:28 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
woman died after childbirth in etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में ऊसराहार थाना क्षेत्र के मौहरी गांव स्थित मायके में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल वाले शव ले जाने व उसका अंतिम संस्कार करने की बात कहने लगे। इसे लेकर उनका मायके पक्ष के लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौहरी गांव निवासी लज्जाराम बाथम ने बताया कि पिछले साल बेटी वंदना (19) की शादी मैनपुरी के थाना कुर्रा, सेमगांव निवासी पवन से की थी। आरोप है कि बेटी गर्भवती थी, तो ससुराल वाले उसे करीब 15 दिन पहले प्रसव के लिए मौहरी गांव छोड़ गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर वंदना ने बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके वाले शव लेकर गांव पहुंचे। इस बीच जानकारी पर ससुराल वाले गांव आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मृतका का शव मांगने लगे। मायके पक्ष ने वंदना के पति पवन को बुलाने की बात कही। पवन पत्नी का शव देने व उसका अंतिम संस्कार मैनपुरी में करने की बात कहने लगा। इसका मायके पक्ष ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed