फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman cries in front of minister, police officer on line duty

Etawah News: मंत्री के सामने रोई महिला, थानेदार लाइन हाजिर

Tue, 24 Mar 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman cries in front of minister, police officer on line duty
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र में चार मार्च को नहर पुल स्थित एक मिठाई की दुकान पर हुई लूट और मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की महिला मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में पहुंच गई। इस दौरान महिला ने रोते हुए उनके सामने बलरई थानेदार पर प्राथमिकी में आरोपियों के नाम निकलने के नाम पर लाखों रुपये मांगने का आरोप लगाया। महिला ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। प्रभारी मंत्री के आदेश पर थानेदार को लाइन हाजिर कर पूरे मामले की जांच सीओ जसवंतनगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को विपक्षी राज ठाकरे की पत्नी रिया चौहान विकास भवन में जिला के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति के कार्यक्रम में पहुंच गई। यहां महिला ने बताया कि लूट और मारपीट के मामले में गढ़ी दलेल निवासी राजेंद्र सिंह ने दो नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि घटना में उनके पति, देवर और भाई को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि राजीनामा के नाम पर उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही है। रिया चौहान का यह भी कहना है कि विपक्षियों की उच्च अधिकारियों और कुछ भाजपा नेताओं से नजदीकी होने के कारण पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि वह लगातार पुलिस के चक्कर लगा रही हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि थानेदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। महिला ने भी परिजनों को फंसाने की शिकायत की थी। सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए बलरई थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed