फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman commits suicide by hanging in domestic dispute

Etawah News: गृह कलह में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 22 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging in domestic dispute
(फोटो संख्या 08) प्रेमा देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन

(फोटो संख्या 09) घटना स्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। थाना क्षेत्र में एक महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह फंदे पर झूलता देख बच्चों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गांव दौलतपुर के रहने वाले सुधीर कुमार की पत्नी प्रेमा देवी (35) बुधवार शाम को खाना खाकर रात में परिजनों के साथ घर में सो गई थी। गुरुवार सुबह तीन बजे पति की आंख खुली तो पत्नी को घर के बाहर छज्जे पर लगी टीन शेड में प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पिता पुत्र ने मृतिका के शव को फंदे से नीचे उतारा। घर मे कोहराम मच गया पति और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे एक बेटी तथा दो बेटे हिमांशु (16) गुलशन (02) राधा (14) गुलशन को रोते-बिलखते छोड़ गई। मृतक महिला के बड़े बेटे हिमांशु ने बताया कि उसकी मां का गांव के ही एक व्यक्ति सेप्रेम प्रसंग चल रहा था।
तीन दिन पहले उसके पिता सुधीर ने मां प्रेमा देवी को गांव के एक व्यक्ति से फोन पर बात करने से मना किया था। उसी बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई थी। जिससे मां दो दिन से नाराज चल रही थी। मृतिका का पति गाजियाबाद में हलवाई की दुकान पर काम करता है।

10 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया हुआ है। थाना प्रभारी कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि महिला ने गृहक्लेश से परेशान हो कर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed