फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman and Two Children Injured in Car Collision

Etawah News: कार की टक्कर से महिला व दो मासूम घायल

Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman and Two Children Injured in Car Collision
इकदिल। थाना क्षेत्र के इटावा-भरथना मार्ग पर गुरुवार सुबह ग्राम महानेपुर के सामने अनियंत्रित कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




ग्राम कुसना निवासी मंजीलेश कुमार, बहन चांदनी (28) पत्नी अजय कुमार निवासी रामसिंह का अड्डा को बाइक से घर लेकर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ हैप्पी (12) एवं सार्थक (6) पुत्र उमेश चंद्र निवासी कुरट, इकदिल भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक महानेपुर गांव के सामने पहुंची, तभी पीछे से आई अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सभी सड़क पर गिर पड़े, जिससे चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा बच्चों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed