फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman and teenager robbed in tempo

टेंपो में महिला व किशोरी को बेहोश कर लूटा

Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenager robbed in tempo
सैफई। टेंपो में बैठकर जा रही महिला को बेहोश कर चालक ने साथियों संग लूट लिया। इसके बाद उसे सड़क पर छोड़ कर भाग निकले। होश आने पर महिला ने पति और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरुसेना निवासी सर्वेश यादव की पत्नी बबली (40) शनिवार को करहल थाना क्षेत्र के गुडियाहार गांव अपने मायके गई थी।
वहां से रविवार दोपहर अपनी 13 वर्षीय भतीजी के साथ ससुराल वापस जाने के लिए करहल से ऑटो में सवार होकर सैफई आ रही थी।
रास्ते में ऑटो चालक और ऑटो में सवार उसके अन्य साथियों ने महिला और किशोरी को नशीले पाउडर से बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला को इटावा मैनपुरी रोड पर पुलिस चौकी के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

महिला को जब होश आया तो उसने अपने पति और परिवारी जनों को सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और तीन अंगूठी सहित लगभग एक लाख रुपये कीमत का सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के बताए अनुसार करहल में सीसीटीवी कैमरा भी चेक किया। अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई।
थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक का कहना है तहरीर के आधार पर जांच कर रहे हैं। जहां से महिला ऑटो में सवार हुई थी उस जगह की सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed