{"_id":"5e04ef938ebc3e880d69c2f0","slug":"winter-etawha-news-knp534598938","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डिग्री पहुंचा पारा, बेहोश होकर गिरा राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डिग्री पहुंचा पारा, बेहोश होकर गिरा राहगीर
विज्ञापन
सर्दी से कोहरा मे जाते लोग
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले का पारा लगातार गिरता जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के चलते सुबह 10 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। इकदिल क्षेत्र में एक साधु बेहोश होकर गिर पड़ा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। कोहरे के कारण शताब्दी समेत नौ ट्रेन देरी से चलीं और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिली। लोग अलाव के सहारे सर्दी दूर करने की कोशिश करते रहे।
गुरुवार की सुबह घने कोहरे से ढकी रही, शहर में भी सात बजे तक कोहरा छाया रहा। सर्दी हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। 10 बजे खुलने वाला बाजार करीब 11 बजे खुला। संवाद न्यूज एजेंसी इकदिल के अनुसार नेशनल हाईवे एनएच 2 के पास से गुजर रहे मैनपुरी जिला निवासी साधु बावरी कुआं के पास ठंड लगने से बेहोश होकर गिर पडे। सूचना मिलने पर पहुंच मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
संवाद न्यूज एजेंसी महेवा के अनुसार प्राथमिक स्कूल में केवल 25 छात्र ही पहुंचे, यही हाल उच्च प्राथमिक स्कूल बहेड़ा का रहा। यहां 72 छात्रों में केवल 24 बच्चे ही पहुंचे। संवाद न्यूज एजेंसी निवाड़ी कला के अनुसार प्राथमिक विद्यालय टड़वा स्माइलपुर में 67 में 32, निवाड़ीकला प्राथमिक विद्यालय 55 और उरैन्ग प्राथमिक विद्यालय में 30 बच्चे पहुंचे। संवाद न्यूज एजेंसी भरथना के अनुसार नगर क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20 बच्चे ही विद्यालय आए। गिरधारीपुरा स्थित कन्या प्राथमिक में 165 में केवल 10 बच्चे पहुंचे।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के परिचारक मोहन लाल ने बताया वह औरैया से आते हैं। ऐसी स्थिति में ठंड से घर से कार्यालय आने तक काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज कें लिपिक भगवती शुक्ला ने बताया ठंड की वजह से बाइक से रुक-रुक कर आना पडा़। गलन की वजह से बाइक के बजाए बस से गए।
जिला अस्पताल में ठंड से होने वाली बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को करीब सात सौ मरीजों में खांसी, जुकाम, सांस, बुखार आदि के मरीज ज्यादा रहे। ठंड से बचने को अस्पताल कर्मचारी हीटर जलाकर कर रहे हैं, जबकि तीमारदारों और रैन बसेरा के पास अलाव के पास लोग हाथ सेंकते मिले। सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया कि अस्पताल में अलाव जलाने का स्थान रैन बसेरा के पास स्थित है। पालिका की ओर से अलाव की ओर से लकड़ी न भिजवाए जाने के बावजूद अलाव जलवा रहे हैं ताकि लोगों को ठंड से परेशानी का सामना न करना पड़े।
सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी परषदीय/ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त/सीबीएसई हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक एव उच्च प्राथमिक स्कूलों में 27 व 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
----
सर्दी के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रोडवेज की प्रतिदिन होने वाली आमदनी में करीब तीन लाख रुपये की कमी आई है। सर्दी के कारण लोग रोडवेज बसों में यात्रा करने से बच रहे हैं। सर्दी और कोहरे को लेकर चालकों को सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक बस में एंटी फॉक्स लाइट को लगाया गया है। जिससे कोहरे में चालक को किसी प्रकार की समस्या न आए। कोहरे को देखते हुए धीमी गति के साथ बस के संचालन करने के निर्देश सभी चालकों को दिए गए हैं।
-----