फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will have to cross Yamuna and go 35 km away for examination

यमुना नदी पार कर 35 किमी दूर परीक्षा देने जाना होगा

Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will have to cross Yamuna and go 35 km away for examination
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन परीक्षा केंद्रों पर दूरी के मानक का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया है। कई विद्यालय ऐसे हैं जहां के छात्रों को 20 किमी दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के शिव नारायण इंटर कॉलेज व कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के लिए 20 किमी. दूर परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होगी। बोर्ड का नियम है कि परीक्षा केंद्र 10 किमी. से अधिक दूर नहीं होना चाहिए। इसी तरह से महात्मा गांधी इंटर कालेज पछायगांव के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र पूठन सकरौली में बनाया गया है और पूठन सकरौली का परीक्षा केंद्र पछांयगांव में बनाया गया है।
विज्ञापन

इन दोनों सेंटरों के बीच यमुना नदी भी आती है। परीक्षार्थियों को यमुना पार कर करीब 35 किमी. की दूरी तय करनी पड़ेगी। चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी का परीक्षा केंद्र रणवीर सिंह इंटर कॉलेज हरिहरपुर में बनाया गया है। जिसकी दूरी 20 किमी. है। इसी तरह चौधरी रामनाथ कॉलेज सीपुरा का परीक्षा केंद्र ज्ञानचंद जैन इंटर कॉलेज इकदिल में बनाया गया है इसकी दूरी करीब 17 किमी. है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोली भरथना के लॉर्ड कृष्णा कॉलेज का सेंटर स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज किल्ली सुल्तानपुर में बनाया गया है और यह दूरी करीब 20 किमी. है। परीक्षा केंद्र बनाने में दूरी का ध्यान नहीं रखा गया है। आदर्श कॉलेज ईश्वरी पुरा का
परीक्षा केंद्र शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया गया है। यह दूरी 20 किमी. से कम नहीं होगी। इसी तरह किसान इंटर कॉलेज भूल पूरा का परीक्षा केंद्र शहर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बनाया गया है इसकी दूरी भी करीब 17 किमी है। शहर में जो इंटर कॉलेज हैं उनके परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भेजे गए, अब शहरी छात्रों को ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों में परीक्षा देने के लिए जाने में काफी कठिनाई होगी।
तीन वर्षों से जिले को टापर्स देने वाले विद्यालय का नाम परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल ही नहीं किया गया है। तीन वर्षों से अधिकांश टॉपर जसवंत नगर स्थित चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज से निकलते हैं। इस वर्ष परीक्षा के लिए 60 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। हैरत की बात यह है कि इन 60 विद्यालयों में टॉपर देने वाले विद्यालय का नाम ही नहीं है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य विद्यालयों को भी केंद्रों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि जिले में 60 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस पर सभी से आपत्तियां मांगी गई है। जहां परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर है वहां के प्रधानाचार्य अपनी आपत्ति कार्यालय में प्राप्त करा दें। संशोधन का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed