{"_id":"58b9b1034f1c1b405583076e","slug":"will-give-traders-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को दिलाएंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को दिलाएंगे सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पदाधिकारियों के साथ संरक्षक कुलदीप गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सदाशिव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी घोषित की। उन्होंने कहा कि व्यापार सभा व्यापारियों के हितों की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। व्यापारियों को सम्मान और सुरक्षा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
कार्यकारिणी का संरक्षक नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू को बनाया गया है। इसके अलावा गोरखनाथ वर्मा को महामंत्री, डा. आशीष दीक्षित वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरुभेज सिंह भेजा, इरशाद अली टिंकू, प्रत्यूष वर्मा, धर्मेंद्र जैन एवं गुंजन शुक्ला को उपाध्यक्ष, सलीम राईन, गौरव वर्मा, संतोष सोनी, मनीष गुप्ता, लतीफ मंसूरी, हीरा गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, महेंद्र भारती दुबे, ब्रह्म कुमार और रामकुमार गुप्ता को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा अमित सोनी, राजीव महेश्वरी, प्रदीप जैन, हादी हसन, प्रदीप पोरवाल, विशंभर शिव यादव, रामचंद्र गुप्ता, अमोलक चंद्र जैन, डा एम अहमद विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। अध्यक्ष सदाशिव ने कहा कि सपा की नीतियों पर चलते हुए वे इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए व्यापारी उनसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन