फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will Congress dissemination trained workers

प्रशिक्षित कार्यकर्ता करेंगे कांग्रेस का प्रचार-प्रसार

Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will Congress dissemination trained workers
बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शुक्रवार को प्रांतीय नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार में लगाया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से शत प्रतिशत समय देने वाले 20-20 कांग्रेसजनों के नाम प्रदेश को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन



इन कांग्रेसजनों को प्रशिक्षण के बाद 20-20 बूथों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी के यह जिम्मेदार कार्यकर्ता गांव गांव चौपाल का आयोजन करेंगे। देश व प्रदेश की सरकार को बेनकाब करेंगे। इन चौपालों में पार्टी के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।  उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से यूपी सरकार के 4 सालों के हालात जनता के समक्ष रखे जाएंगे। जिले की बदहाल कानून व्यवस्था, सत्ता पक्ष के आगे लाचार बनी पुलिस और अधिकारियों के पक्षपाती रवैये का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



जिसकी वजह से आम जनता फरियादें लेकर भटक रही है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान बसपा से जिला पंचायत का चुनाव लड़े यदुनाथ सिंह राजपूत ने साथियों समेत कांग्रेस में आने की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, फजल यूसुफ खां, धर्मराज वर्मा, कोमल सिंह कुशवाहा, हंसमुखी शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed