फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will appeal in the district judge's court: MP

जिला जज की कोर्ट में अपील करेंगे : सांसद

Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will appeal in the district judge's court: MP
इटावा। आगरा की एक कोर्ट द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने पर सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि वह सोमवार को जिला जज के यहां अपील करेंगे। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा। कहा कि तत्कालीन बसपा सरकार ने बिजली का काम टोरेंट कंपनी को दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही थी। कहा कि आगरा के शमशाबाद रोड की रहने वाली और कपड़ों पर प्रेस करने वाली महिला ने एक लाख रुपये से अधिक का बिल आने पर कई बार टोरेंट कंपनी के कार्यालय में गई थी। लेकिन उसे राहत नहीं मिली। मेरे पास आने पर दस हजार रुपये में उसका फैसला हुआ। लेकिन जब महिला रुपये जमा करने गई तब उसके साथ अभद्रता व मारपीट की गई। महिला बच्चों को लेकर उनके पास आई और सुसाइड करने की बात कही। तब उसे लेकर टोरेंट कंपनी के कार्यालय गए और काम कराया। वहां कोई भी किसी तरह की घटना नहीं हुई। लेकिन बसपा सरकार ने उनके ऊपर एफआईआर करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed