फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wife thrashed by accusing her of stealing Rs 100

100 रुपये चुराने का आरोप लगाकर पत्नी को पीटा

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wife thrashed by accusing her of stealing Rs 100
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा कोठी में 100 रुपये चोरी करने का आरोप लगा पति ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंचे महिला के भाई व बड़ी बहन को भी पीटा। पुलिस ने महिला के भाई व पति को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

विचारपुरा कोठी निवासी प्रवीन कुमार की पत्नी विमलेश ने बताया कि उसकी शादी छह मई 2019 को हुई थी। ससुराल वाले प्रताड़ित कर मायके से तीन लाख रुपये लाने के लिए कहते थे। कई बार समझौता हुआ, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को पति ने 100 रुपये की चोरी का आरोप लगा पीटकर घायल कर दिया। छह अक्तूूबर को उसकी बड़ी बहन रजनी व भाई मनीष घर पहुंचे। चोट देखकर पति समेत ससुरालियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने भाई मनीष को पीट दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति को पकड़कर शांतिभंग में पाबंद किया। सिर में चोट लगी होने के बावजूद भाई मनीष पर भी शांतिभंग की कार्रवाई की।

इससे आहत होकर महिला अपने पिता आर्मी से रिटायर्ड हवलदार विनोद कुमार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर उसकी रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed