{"_id":"64ee353f8cdc9387bb0887af","slug":"wife-left-with-lover-then-husband-hanged-himself-etawha-news-c-216-1-etw1001-2307-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: प्रेमी संग चली गई पत्नी तो पति ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: प्रेमी संग चली गई पत्नी तो पति ने फंदा लगाया
Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में एक युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी के चले जाने से तनावग्रस्त युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दस दिन पहले कोर्ट में महिला ने बयान दिए थे कि वह पति के साथ नहीं रहेगी।
नगरिया गांव निवासी सुनील कुमार (40) ने मंगलवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों को सूचना मिलने पर गांव में खलबली मच गई। बताते चलें कि सुनील हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता था। जहां उसकी पत्नी की मित्रता एक व्यक्ति से हो गई, इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया पर पत्नी नहीं मानी। तब वह परिवार के साथ गांव लौट आया था।
गांव आने के बाद भी पत्नी का प्रेमी से फोन पर संपर्क बना रहा। कुछ दिन पहले पत्नी ने फोन कर प्रेमी को गांव बुलाया और घर छोड़कर उसके साथ चली गई। तब सुनील ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को तलाशकर कोर्ट में पेश किया। जहां महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया था और दोबारा अपने प्रेमी के साथ चली गई। सुनील के आत्महत्या करने पर 14 वर्षीय पुत्र और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के चले जाने से युवक मानसिक रूप से तनाव में था। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।