फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When there was no arrival, the home guard committed suicide by hanging himself.

Etawah News: आमद न होने पर होमगार्ड ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
When there was no arrival, the home guard committed suicide by hanging himself.
बकेवर। होमगार्ड ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति की थाने में आमद नहीं की जा रही थी, जिससे वह परेशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम लुधियानी के नगरा गांव निवासी विजय बहादुर बकेवर कंपनी में होमगार्ड था। सोमवार सुबह वह घर से निकल गया था। रात करीब वह 11 बजे अपने घर लौटा था। कमरे की छत के कुंडा में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात एक बजे के करीब उसकी पत्नी सुनीता उसके कमरे में गई तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी।
विज्ञापन

होमगार्ड की पत्नी सुनीता ने बताया कि विभाग ने उनके पति की ड्यूटी बकेवर थाना में सितंबर महीने की एक तारीख को लगाई गई थी, लेकिन थाना पुलिस ने उसकी आमद नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते उसके पति को मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा था। होमगार्ड जवान के दो पुत्र छोटू (10) अभिषेक (20) और दो पुत्रियां खुशबू (18) जिसमें एक लड़की रंजना की शादी हो गई थी। होमगार्ड के पीसी सुधीर यादव ने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान ने निकाय चुनाव के दौरान थाना स्टाफ के साथ शराब के नशे में अभद्रता कर दी थी।

इसी कारण उसकी आमद बकेवर थाना में नहीं की जा रही थी। एसओ अमित कुमार ने बताया कि होमगार्ड का जवान शराब का लती था। साथ ही उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सुसाइड क्यों किया इस बारे में जानकारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed