फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   When the responsible people did not listen, they built the road themselves.

Etawah News: जिम्मेदारों ने सुना नहीं तो खुद ही बना डाली सड़क

Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
When the responsible people did not listen, they built the road themselves.
लवेदी। पहाड़पुर-तुर्कपुर गांव के ग्रामीणों ने सरकारी उपेक्षा के खिलाफ अनोखा कदम उठाया है। दो पंचवर्षीय अवधि से लंबित सड़क निर्माण की मांग को खुद पूरा कर लिया। ग्रामीणों ने जन सहयोग और श्रमदान से मिट्टी भरकर गांव तक पहुंचने वाली सड़क को चलने लायक बना लिया है। यह घटना ग्रामीण विकास में प्रशासनिक लापरवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करती है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन




ग्रामीण रानू, महावीर, जब्बू ,अजब सिंह और जितेंद्र पाल लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन मनरेगा या अन्य सरकारी योजनाओं के तहत कोई प्रगति नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन हर बार बजट की कमी का हवाला देकर टाल दिया था। आखिरकार ग्रामीणों ने हार न मानते हुए खुद ही कमर कसी और श्रमदान कर सड़क को बेहतर बनाया।
विज्ञापन

खुद बनाई गई इस सड़क से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचना आसान हो गया है। छात्रों को स्कूल जाने में सुविधा हुई है और दैनिक यातायात में काफी राहत मिली है। गांव की मुख्य सड़क पर 10 वर्ष पूर्व बने नाले के कारण भी बरसात में काफी परेशानी होती थी, जिसे अब काफी हद तक सुगम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed