फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wheat will be procured from 67 centres from March 30.

Etawah News: 30 मार्च से 67 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Sat, 28 Mar 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from 67 centres from March 30.
फोटो 25::: खरीद केंद्र के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल। स्रोत-विभाग
विज्ञापन


30 मार्च से 67 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद, 2585 मिलेगा भाव

क्रासर
- मशीनों से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन, पोर्टल पर पंजीकरण कराना हुआ अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जनपद में किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 30 मार्च से रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू होगी। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट कर दिया कि खरीद प्रक्रिया में बिचौलियों की संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

डीएम ने निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्र मंडी के किसी कोने में छिपाकर न बनाए जाएं, बल्कि उन्हें मुख्य द्वार या ऐसी जगह स्थापित करें जहां किसानों की सीधी पहुंच हो। केंद्रों के लिए पथ-प्रदर्शक चिन्ह और बड़े बैनर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को भटकना न पड़े। जनपद में कुल 67 क्रय केंद्र और छह मोबाइल क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं, जो सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संचालित होंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर अपना पंजीकरण तत्काल करा लें। खरीद के समय ई-पॉप मशीन के जरिए किसान या उनके नामित प्रतिनिधि का बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। भुगतान सीधे आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडे, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह रहे।
विज्ञापन

----------------
छांव, पानी और नमी मापक यंत्र
डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया और शौचालय की मुकम्मल व्यवस्था हो। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन और छलना जैसे उपकरण हर केंद्र पर मौजूद रहने चाहिए। गेहूं को बरसात से बचाने के लिए शेड और तिरपाल का प्रबंध अभी से करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कंट्रोल रूम पर दर्ज कराएं शिकायत
यदि किसी किसान को केंद्र पर समस्या आती है या कोई अधिकारी लापरवाही बरतता है, तो वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8869813332 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed