फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   WHEAT,etawah news,purchase,22541 quintals,mandi commite

मंडी समिति के दो केंद्रों पर हुई 22541 क्विंटल गेंहू की खरीद

Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
WHEAT,etawah news,purchase,22541 quintals,mandi commite
नई मंडी स्थित कार्यालय में गेहूं खरीद का लेखा देखते लेखाधिकारी सुनील शर्मा - फोटो : ETAWAH
इटावा। मंडी समिति ने इटावा व भरथना को पहली बात गेहूं खरीद का केंद्र बनाया था। इन केंद्रों पर 508 किसानों से 22541 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। यह स्थिति इन केंद्रों की समीक्षा करने के लिए पहुंची मंडी समिति के डिप्टी डायरेक्टर की टीम को समीक्षा में मिली है।
विज्ञापन

समीक्षा टीम के लेखाधिकारी सुनील शर्मा ने बताया इस साल मंडी समिति को गेहूं क्रय करने की जिम्मेदारी मिली थी। इटावा और भरथना मंडी को खरीद केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

उन्हें सचिव अनिल कुमार ने बताया इटावा मंडी समिति के क्रय केंद्र पर 199 किसानों से 9071.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। यहां किसानों को 1 करोड़ 79 लाख 16 हजार रुपये का भुगतान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में एक किसान के नाम में कुछ गड़बड़ी के चलते उसे भुगतान में देरी हुई। इसी प्रकार भरथना मंडी में 309 किसानों से 13469.50 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
यहां किसानों को 2 करोड़ 66 लाख 2 हजार 262 रुपये 50 पैसे का भुगतान किया गया। समीक्षा टीम में मंडी समिति कानपुर से आए स्टेनो आदित्य वर्मा, अनुभाग अधिकारी शशि मिश्रा उपस्थित रहे।

ढाई से डेढ़ मंडी शुल्क होने पर आए हुई आधी
नई मंडी ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क मिलने के दौरान सालाना करीब साढ़े सात करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन डेढ़ फीसदी मंडी शुल्क होने पर अब सालाना तीन करोड़ मिल रहे हैं। मंडी सचिव ने बताया पहले मंडी के बाहर की दुकानों से टैक्स वसूलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। साथ ही 43 सब्जियों और फलों को मंडी शुल्क से छूट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed