{"_id":"578a78cf4f1c1ba64e13fb63","slug":"water-logging-at-bharthana-station-signal-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना स्टेशन पर भरा पानी, सिग्नल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना स्टेशन पर भरा पानी, सिग्नल फेल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
भरथना स्टेशन पर ट्रैक पर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश से भरथना रेलवे स्टेशन पर जलभराव होने से अप और डाउन ट्रैक की सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे शनिवार सुबह तीन घंटे तक दोनों ट्रैकों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। राजधानी, शताब्दी सहित एक दर्जन यात्री ट्रेनें भरथना स्टेशन पर रुक-रुक कर गुजरीं। पूर्वाह्न साढे़ बारह बजे ट्रेनों का संचालन पटरी पर आ सका।
विज्ञापन
शनिवार को भरथना क्षेत्र में सुबह लगभग साढे़ नौ बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई।
लगातार बारिश होने से भरथना स्टेशन पर अप और डाउन ट्रैक के साथ लूप लाइन में भी जलभराव हो गया। जिससे स्टेशन पर सिग्नल व्यवस्था ध्वस्त हो गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। भरथना और इटावा से टेक्नीशियन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बारिश बंद होते ही व्यवस्था ठीक करने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे बाद सिग्नल व्यवस्था सुधारी जा सकी। इस दौरान 2313 अप राजधानी एक्सप्रेस, 2423 अप राजधानी, 2581 अप राजधानी, 2419 अप गोमती, 2877 अप गरीब रथ, 4863 अप मरुधर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भरथना रेलवे स्टेशन से रुक रुक कर गुजरीं। वहीं डाउन ट्रैक पर 2308 जोधपुर हावड़ा, 2004 नई दिल्ली शताब्दी और 9053 सूरतगण एक्सप्रेस, 2861 डाउन नीलांचल एक्सप्रेस, 2506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को काशन में मेमो देकर गुजारा गया।
विज्ञापन