फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   water did not reach the tail

टेल तक नहीं पहुंचा पानी

Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
water did not reach the tail
बकेवर। कुड़रिया रजबहा की सफाई अधूरी होने से किसानों में भारी आक्रोश है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों के खेतों में पलेवा नहीं हो पा रहा है। सफाई कार्य पूरा न होने से नहर से पानी रजबहा में नहीं छोड़ा जा सका।
विज्ञापन

भोगिनीपुर निचली गंगानहर और उससे निकलने वाले रजबहों कुड़रिया, सुनवर्षा, महेवा, ईकरी, इंगुर्री रजबहा क्षेत्र के तमाम गांवों के किसानों को खेतों में गेहूं के पलेवा के लिए पानी की जरूरत है।
विज्ञापन

पलेवा न हो पाने के चलते उनके खेतों में गेेहूं की बुवाई लेट हो रही है। भोगनीपुर निचली गंगा नहर में पानी का प्रवाह छोड़ भी दिया गया, परंतु रजबहों व माइनरों में सफाई का काम समय से पूरा और सही न होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़रिया रजबहा की सिल्ट सफाई का कार्य सही न कराने से टेल तक के गांव में पानी न पहुंचने की आशंका से किसानों में आक्रोश है। निर्धारित नौ किमी की जगह मात्र सात किमी तक कुड़रिया गांव की पुलिया से मात्र सौ मीटर आगे तक सफाई कराकर बंद कर दी है।
किसान सुबोध कुमार, रानू, गोरेलाल, पंछी लाल, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, बबलू अग्निहोत्री, सुधीर कुमार आदि कहना है कि जहां तक सफाई की गई, वह मात्र सात किमी तक कराई गई।
सिक्सलेन हाईवे के नीचे निकलने वाली पुलिया की भी पूरी सिल्ट सफाई नहीं कराई जाएगी गई। सिंचाई विभाग 9 किलोमीटर कुड़रिया रजबहे की सफाई कराने की बात कह रहा है।

ठेकेदारों ने मात्र सात किमी दूर ही सफाई कराकर छोड़ दी। इससे टेल तक के गांवों लुधियानी, नगला खादर, नगला मिलक, उरेंग, खितौरा तक पानी नहीं पहुंच सकेगा।
भोगनीपुर निचली गंगानहर के एसडीओ नवीन कुमार ने बताया कि सफाई हेड से नौ किमी तक होनी थी, अगर कम है तो उसको पूरा कराया जाएगा। पुलिया की पूरी सिल्ट साफ कराई जाएगी। इसके बाद ही रजबहा में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed