फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ward attendant climbs tower amidst dispute with daughter-in-law; comes down after an hour.

Etawah News: सास-बहू के विवाद में टावर पर चढ़ी वार्ड आया, एक घंटे बाद उतरी नीचे

Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ward attendant climbs tower amidst dispute with daughter-in-law; comes down after an hour.
फोटो 23:: आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में टावर पर चढ़ी वार्ड आया। स्रोत सोशल मीडिया
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार दोपहर सास-बहू के विवाद के बाद वार्ड आया प्रशासनिक भवन के स्थित करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। महिला ने पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने और धमकाने का आरोप लगाया। इससे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले समझाने की कोशिश के बाद सहकर्मियों की बात मानकर महिला नीचे उतर आई।
विज्ञापन

मीना (45) विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहती है। उसका आरोप है कि शुक्रवार को मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से आए बेटे के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी चेन, अंगूठी और हाथ का कड़ा टूट गया। महिला का कहना है कि शिकायत लेकर थाने पहुंची तो प्रभारी निरीक्षक ने उसकी बात सुनने के बजाय धमकाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर वह टावर पर चढ़ गई। शुक्रवार दोपहर करीब 3ः30 बजे महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना पर कुलपति प्रो. डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी रूपेश सिंह समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी और थाना पुलिस पहुंच गई। महिला काफी देर तक नीचे आने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसके साथ ड्यूटी करने वाली नर्सिंग अधिकारी मीना कुमारी और अनिता प्रजापति ने बातचीत कर उसे समझाया। भरोसा दिया कि उसकी बात विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संगठन के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद करीब साढ़े चार बजे वह नीचे उतर आई। नीचे आने के बाद महिला ने बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

साथ ही बेटे राहुल और बहू को चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की बात कही। दूसरी ओर, बहू ने भी सास पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि सास-बहू के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। महिला को धमकाने या थाने से भगाने का आरोप निराधार है। सीओ केपी सिंह ने बताया कि सास-बहू के बीच विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed