{"_id":"6a0dfe805f348188f000b6b2","slug":"wanted-smuggler-subhash-arrested-after-being-shot-in-the-leg-etawah-news-c-216-1-etw1005-143082-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इनामिया तस्कर सुभाष पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इनामिया तस्कर सुभाष पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो : 03 पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी सुभाष यादव। स्रोत विभाग
वैदपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, कब्जे से तमंचा, दो कारतूस बरामद
-चेकिंग के दौरान बरी तिराहे के पास मुठभेड़, अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इटावा। वैदपुरा पुलिस ने शातिर 25 हजार के इनामी गांजा तस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया आरोपी करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
मंगलवार रात करीब 12 बजे वैदपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी टीम के साथ बरी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि एनडीपीएस एक्ट में करीब डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी सुभाष यादव निवासी ग्राम नगला इमलिया, थाना पिलुआ, एटा ट्रक से उतरकर नगला बरी तिराहे से हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग पर ग्राम नगरिया की तरफ खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी।
पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी तेज कदमों से ग्राम नगरिया की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने जब उसे रुकने की चेतावनी दी तो आरोपी ने खुद को घिरा देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे तत्काल दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सुभाष यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का मादक पदार्थ तस्कर है। वह वैदपुरा में गांजा तस्करी के मामले में नौ नवंबर 2024 से 2024 से लगातार फरार चल रहा था जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। वैदपुरा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।