{"_id":"60f468058ebc3e61851737a6","slug":"waliball-etawah-news-knp641025596","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के अवनीश बने भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के अवनीश बने भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अवनीश यादव को भारतीय वॉलीबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकारों से वार्ता में अवनीश ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य 8 से 20 सितंबर 2021 तक जापान में होने वाली 21वीं सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को जीत दिलाना है।
उन्होंने कहा कि इसके पहले केआईआईटी, भुवनेश्वर, उड़ीसा में 20 जुलाई से सात सितंबर तक भारतीय वॉलीबॉल टीम की तैयारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर होगा। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले मुख्य प्रशिक्षक के रूप मेें ओएनजीसी, उत्तराखंड व असम की टीम को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनका जन्म इटावा के सिविल लाइन में स्व. डॉ. एचपी यादव के यहां हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मेरी इंटर कॉलेज में हुई।
इसके बाद आगे की शिक्षा लखनऊ के कॉलविन ताल्लुकेदार कॉलेज में हुई। स्नातक की शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजूकेशन, ग्वालियर से प्राप्त की। वर्तमान में ओएनजीसी, गुवाहाटी, असम में चीफ मैनेजर (एचआर) के रूप से सेवारत हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार 2000 में प्राप्त हुआ। वार्ता के दौरान अनिल चौधरी, एपी यादव, मनोज शाक्य, मानवेंद्र सिंह, डीबीए महामंत्री देवेंद्र पाल, रामजी चौधरी, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।