{"_id":"5a199e884f1c1bd9798beea3","slug":"voting-workers-in-work-on-gic-grounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच आज पड़ेंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच आज पड़ेंगे वोट
etawah
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर कार्य में जुटे मतदान कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकायों के अध्यक्ष एवं सभासद पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। इटावा नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के 17, भरथना के 13, जसवंतनगर में 19, नगर पंचायत इकदिल में 11, बकेवर में 10 एवं नगर पंचायत लखना में 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सभी छह निकायों में अध्यक्ष 49 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। साथ ही 129 सभासद/ सदस्याें का निर्वाचन किया जाना है।
शनिवार को मतदान कर्मियों की रवानगी शहर के राजकीय इंटर कालेज मैदान परिसर से कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। एक बूथ पर एक महिला कार्मिक समेत चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दस प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इस बार मतदान कर्मी लोहे की मतपेटिकायें लेकर गए हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व चुनाव प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव एवं एसडीएम सिद्धार्थ ने निरीक्षण भी किया। भरथना नगर पालिका परिषद एवं बकेवर तथा लखना नगर पंचायत के चुनाव कराने के लिए मतदान कर्मी भरथना स्थित एस.ए.बी.इंटर कालेज से तथा जसवंतनगर नगर पालिका परिषद का चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां राजकीय बालिका इंटर कालेज जसवंतनगर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतपत्र हरा और सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी है,जबकि नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का मतपत्र सफेद और सदस्य पद का मतपत्र गुलाबी है। मतदान का समय सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। मतदाताओं को बूथ के अंदर प्रवेश करने पर दो मतपत्र मिलेंगे इनमें एक अध्यक्ष पद का तथा दूसरा सदस्य पद का जिस पर अपने मन पसंद प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह के समक्ष मुहर लगानी होगी। गौरतलब हो कि शुक्रवार की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाने के बाद शहर की सीमाओं पर बैरियर बनाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जो आने जाने चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी कर रहे हैं। शहर को जोड़ने वाले टिक्सी चौराहा तथा बाइस ख्वाजा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर बनाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। गौरतलब हो कि चुनाव प्रचार के साथ ही देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के शटर भी गिरा दिये गये हैं। जो अब रविवार को मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे के बाद ही खुलेंगी।