फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   voter awareness by hightech approach

हाईटेक तकनीक पर जोर, वोट देंगे जरूर

Mon, 17 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 17 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
voter awareness by hightech approach
आई विल वोट का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में सोशल मीडिया के प्रति बढ़ते क्रेज को देखते हुए उन्हें उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने भी हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है। निर्वाचन आयोग के सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) के तहत होने वाले वोटर जागरूकता कार्यक्रमों को डीएम के सोशल अकाउंट आई विल वोट इटावा को फेसबुक और ट्विटर पर अपलोड किया जा रहा है। इसे लाइव भी देखा जा सकता है।  स्वीप के नोडल अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह और डिजिटल सेल प्रभारी/ सहायक बचत निदेशक प्रभाप मिश्रा इसे संचालित कर रहे हैं। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पहुंचाना है।
विज्ञापन

जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों की रैलियां निकाली जा रही हैं। नेहरू युवा केंद्र गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर रहा है। इन्हें फेसबुक और ट्विटर पर बने डीएम आई विल वोट इटावा पर भी शेयर किया जा रहा है। कई कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए विभिन्न एप्लीकेशन इस्तेमाल हो रही हैं।
विज्ञापन


रेडियो स्टेशन पर सुनें लाइव इंटरव्यू
डीएम इटावा का रेडियो स्टेशन शुरू हुआ है। जिस पर जिले के गणमान्य लोगों के लाइव इंटरव्यू सुने जा सकते हैं। इसके लिए स्प्रेकर और एलाइव एप्लीकेशन का प्रयोग हो रहा है। स्प्रेकर एप से बातचीत का ऑडियो रिकार्ड किया जाता है। जबकि एलाइव एप से कालेज में होने वाले कार्यक्रमों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली की लाइव पोजीशन
इसी तरह एयर ट्रिब्यून एप्लीकेशन के जरिये रैली की लाइव पोजीशन देखी जा सकती है। इंस्टा लाइवली एप्लीकेशन से बना वीडियो फेसबुक और ट्विटर दोनों पर काम करेगा।

करें फेस टू फेस बातचीत
वोटरों के लिए समूह चैट की व्यवस्था भी की गई है। जूम एप के जरिये किसी एक निर्धारित समय पर 50 लोग एक साथ डीएम या उनके किसी अधीनस्थ अधिकारी से फेस टू फेस बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं।


इस पर करें क्लिक
फेसबुक पर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फेसबुक डॉट कॉम/आईविलवोटइटावा और ट्विटर पर एटदरेटआईविलवोटइटावा अकाउंट पर क्लिक करें।
 
पेज हो रहा तैयार
स्वीप कार्यक्रमों को विस्तार देने में जुटे डिजिटल सेल प्रभारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि वह फेसबुक पर पेज तैयार करने में जुटे हैं। जिससे विजिटर की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल ये सब अकाउंट के जरिये मुहैया हो रहा है। गौरतलब है कि श्री मिश्र रेड टेप मूवमेंट जैसे कार्यक्रमों को विश्व भर में सफलतापूर्वक फैला चुके हैं। इसीलिए उन्हें इस कार्यक्रम की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed