{"_id":"6980f2a00f4ba1aa1801e0fa","slug":"villagers-angry-over-slow-investigation-into-rigging-in-nagari-lolpur-etawah-news-c-216-1-etw1002-137205-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नागरी लोलपुर में धांधली की जांच धीमी होने से ग्रामीण नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नागरी लोलपुर में धांधली की जांच धीमी होने से ग्रामीण नाराज
विज्ञापन
इटावा। महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नागरी लोलपुर में सड़क निर्माण के नाम पर हुए कथित घोटाले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। करीब 1.45 लाख रुपये की लागत से विपुल के प्लॉट से रामसुंदर के मकान तक बनने वाली आरसीसी सड़क का निर्माण पिछले वर्ष ही होना था, लेकिन आरोप है कि निर्माण कार्य कराए बिना ही राशि निकाल ली गई। ग्रामीण आज भी उसी कच्ची और खराब सड़क का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं।
चार माह बीत जाने के बाद भी सड़क घोटाले की जांच में कोई प्रगति न होने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क पर एकत्र होकर धीमी जांच प्रक्रिया पर रोष जताया। उन्होंने प्रशासन पर निष्पक्ष और सही जांच न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे घोटाले के पुख्ता सबूतों के साथ गांव से मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मामले में अनिल तिवारी, सुरेश चंद्र, सत्येंद्र कुमार तिवारी और आशीष तिवारी जैसे ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाई है।